Nainital NewsHighlight

उमेश नैनवाल हत्याकांड : आरोपी भाई अरेस्ट, जमीन के विवाद के चलते की थी हत्या

हल्द्वानी के कमलुवागांजा स्थित रामलीला में हुए वकील उमेश नैनवाल हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. नैनीताल पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी मृतक के भाई दिनेश नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी भाई अरेस्ट

सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला के दौरान उमेश नैनवाल का बेटा परशुराम संवाद कर रहा था. इस दौरान रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे. करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई. तभी दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश नैनवाल को गोली मार दी. गोली लगते ही उमेश गिर पड़े.

हत्या के बाद से फरार चल रहा था आरोपी

गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला में भगदड़ मच गई. जिसका फायदा उठाकर हत्यारोपी दिनेश मौके से फरार हो गया. कुछ ही देर बाद उमेश की मौके पर मौत हो गई. बुधवार को एसएसपी प्रहलाद मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें