Big NewsUttarakhand

UKSSSC के पूर्व सचिव मनोहर सिंह कन्याल सस्पेंड, हो चुके हैं गिरफ्तार

suspendउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश उनकी आठ अक्तूबर को हुई गिरफ्तारी की तारीख से प्रभावी होगा। मनोहर सिंह कन्याल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान हुई धांधली में आरोपी हैं।

आरोप हैं कि वीपीडीओ भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी। विजिलेंस और एसटीएफ की जांच में इस धांधली की पुष्टि हुई थी। 2016 में हुई इस परीक्षा को लेकर 2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद एसटीएफ ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था।

सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें