यूक्रेन पर रूस ने बीते दिन गोलाबारी शुरु की थी जिसमे 40 सैनिकों के मारे जाने की खबर आई। साथ ही 10 नागरिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया. आज फिर से रुस ने हमला किया। आज हमले का दूसरा दिन है। आज रूस की तरफ से हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 बड़े धमाके हुए। शहर में एक के बाद मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। लोग घरों में कैद हैं।
आपको बता दें कि आज सुबह ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वे कीव में हैं और वहां रूसी सेना दाखिल हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन रूसियों का पहला टारगेट वही हैं और दूसरा टारगेट उनका परिवार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। इसके लिए यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के यूक्रेनी पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने यूक्रेन में रूस के साथ शुरू हुए जंग में पहले दिन 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है।