Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी, आज गई इतनों जान, आए 285 केस

 

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन बता दें कि मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। आज मंगलवार को उत्तराखंड में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं इसी के साथ आज 285 की कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं।

बता दें कि आज 1309 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं तो वहीं राज्य में अब 5217 एक्टिव केस रह गए हैं। मौत का आंकडा़ डरा देने वाला है। बीते दिन दो मौत हुई तो आज 7 मौतें हुई है।

आपको बता दें कि आज अल्मोड़ा में 34, बागेश्वर में छह, चमोली में 50, चंपावत में 8, देहरादून में 86, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 18, पौड़ी गढ़वाल में नौ, पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी गढ़वाल में 13, उधम सिंह नगर में 21 और उत्तरकाशी में 6 मामले सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें