Udham Singh Nagar News

गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 6 बाइकें बरामद, दो चोर गिरफ्तार

उधम सिंह नगर : गदरपुर पुलिस ने लगातार हो रही वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है जिसमें छह वाहनों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमारने कहा कि गदरपुर क्षेत्र से लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसमें यह 2 लोग लगातार अलग-अलग जगह से वहां चोरी कर रहे थे और पुलिस ने दो टीमें बनाकर इन वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में लगी हुई थी.

गदरपुर पुलिस ने आज छह वाहनों के साथ इसमें 5 बाइक और एक स्कूटी है तो लोगों को गिरफ्तार किया है इसमें से एक युवक पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है तथा यह गिरफ्तार किए गए दोनों युवक दिनेशपुर क्षेत्र थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें