Udham Singh Nagar News

उधम सिंह नगर : ग्राम प्रधानों ने नदी से हो रहे खनन को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उधम सिंह नगर के खटीमा में देवा नदी से हो रहे खनन के खिलाफ ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन आपको बता दें कि देवा नदी से जो खनन हो रहा है वह सरकार की परमिशन व अनुमति से हो रहा है। खनन में चल रहे भारी वाहन जैसे डंपर एव ट्रैक्टर ट्राली आदि से ग्रामीणों को एवं आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने का कहना है कि भारी डम्फर सड़क पर मनमाने तरीके से चलते हैं आने जाने वाले लोगों को पास एव साइड नहीं दी जाती है। और भारी वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है। ग्राम सभा की सड़क जगह-जगह से टूट गई है। और धूल मिट्टी से रोड के किनारे रहने वाले लोगों का बुरा हाल हो गया है ग्राम प्रधान एव ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है। कि मानकों का पालन करते हुए ही खनन करवाया जाए धूल मिट्टी से बचाव के लिए पानी का छिड़काव करवाया जाए और डंपर एवं ट्राली के ऊपर से ढकने के लिए त्रिपाल या पन्नी डलवाई जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें