Big NewsDehradun

मतदान में उत्तराखंड का ये जिला सबसे आगे, देहरादून में इस सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून l सुबह 8 बजे से उत्तराखंड में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। बात करें वोटिंग प्रतिशत की तो इसमे सबसे आगे उधमसिंह नगर जिला है। उधम सिंह नगर में अब तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बात करें सीट की तो चकराता में सबसे ज्यादा प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि चकराता में 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं बात करें सीएम धामी की विधानसभा सीट खटीमा की तो वहां 54 प्रतिशत मतदान हो चुकी है।

मतदान प्रतिशत में अब तक उधमसिंह नगर सबसे आगे है तो वहीं देहरादून में चकराता सीट पर सबसे ज्याद वोट पड़े हैं। बता दें कि विकासनगर में 56.70, सहसपुर में 54.07, धर्मपुर में 44 प्रतिशत, रायपुर में 48 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं राजपुर में 44.31 प्रतिशत, कैंट में 44.30, मसूरी 47.57 प्रतिशत, डोईवाला में 49.43, ऋषिकेश में 45.39 प्रतिशत वोटिंग हुई है।# Uttarakhand Assembly Elections 2022 # Uttarakhand Assembly Elections 2022# Uttarakhand Assembly Elections 2022

Back to top button