उत्तराखंड BJP के लिए एक और बुरी खबर, कोरोना ने छीना एक और नेता

उधमसिंह नगर : उधमसिंह नगर से भाजपा के लिए एक औऱ बुरी खबर है। जी हां बता दें कि उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म नगर पंचायत के अध्यक्ष, भाजपा नेता सुकान्त ब्रह्म का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं इलाज के उपचार के दौरान आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय रूद्रपुर में उनका निधन हो गया है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज शुक्रवार को 4300 से ज्यादा मामले सामने आए तो वहीं 49 लोगों की मौत हुई है। मौत का आंकड़ा डरा देने वाला है। वहीं आज उत्तराखंड भाजपा संगठन के लिए एक और बुरी खबर आई। आज भाजपा के एक और जनप्रतिनिधि की मौत हो गई है, शक्तिफार्म नगर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुकान्त ब्रह्म का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। सुकान्त का रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा था लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। नगर पंचायत सुकान्त ब्रह्म की मौत पर स्थानीय विधायक अरविन्द पांडेय समेत कई नेताओं ने दुःख प्रकट किया है।