UttarakhandHaridwar News

हरिद्वार में हुआ ‘उड़ान’ एक्ट्रेस Kavita Choudhary का अस्थि विसर्जन, दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

टीवी का फेमस सीरियल ‘उड़ान’ फेम कविता चौधरी की शुक्रवार को निधन की खबरआई। 67 साल की एक्ट्रेस का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई । ऐसे में शनिवार को अभिनेत्री का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में किया गया।

हरिद्वार में हुआ अस्थि विसर्जन

शनिवार को कविता चौधरी की अस्थिया हरिद्वार ले जाई गई। जहां उनका अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान अभिनेत्री का भाई कपिल चौधरी समेत परिवार के कई लोग मौजूद थे। बता दें की एक्ट्रेस काफी समय से बीमार चल रही थी। वो कैंसर से पीड़ित थी। बीते तीन-चार दिनों से अभिनेत्री अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में एडमिट थी। यही से उनका इलाज चल रहा था।

kavita chaudhary died (1)

‘उड़ान’ से मिली पहचान

साल 1989 में तवी सीरियल ‘उड़ान’ टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में एक्ट्रेस आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह के role में नज़र आई थी। इस शो को लिखा और डायरेक्ट भी एक्ट्रेस ने ही किया था।

ये शो कविता की बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य पर आधारित था। उनकी बहन किरण बेदी के बाद दूसरी आईपीएस अधिकारी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में ‘योर ऑनर’ और ‘आईपीएस डायरीज़’ जैसे शो प्रड्यूस किए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें