Uttarakhand : यूकॉस्ट की अनूठी शुरुआत, अब गांव के बच्चों को भी मिलेगा विज्ञान के साथ प्रयोग करने का मौका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यूकॉस्ट की अनूठी शुरुआत, अब गांव के बच्चों को भी मिलेगा विज्ञान के साथ प्रयोग करने का मौका

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
science bus

प्रदेश के दुर्गम इलाकों के बच्चे भी अब विज्ञान में प्रयोग कर सकेंगे। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) ने इसके लिए अनूठी शुरआत की है। यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। अब हर जिले में यूकॉस्ट की मोबाइल वन जाएगी। जिसमें लैब का पूरा सामान होगा और बच्चों को प्रयोग करने का मौका मिलेगा।

प्रदेश में होगी लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम की शुरुआत

प्रदेश में कई स्कूल ऐसे हैं जिसमे लैब्स तो है लेकिन उतने मजबूर नहीं है कि बच्चे प्रयोग कर सके। कई जगहों पर तो बच्चे विज्ञान के प्रयोग भी नहीं कर पाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए ही यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हर जिले में एक मोबाइल वैन संचालित की जाएगी। वैन में वैज्ञानिक प्रयोगों से जुड़े सभी उपकरण मौजूद होंगे। इस वैन में विशेषज्ञ की एक टीम भी साथ रहेगी। यह टीम दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों को विज्ञान के प्रयोग सिखाएगी।

अल्मोड़ा में होगा रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण

जानकारी के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम की ओर से यूकॉस्ट झाझरा के बराबर में ही 25 एकड़ भूमि पर साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अल्मोड़ा जनपद में सब रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके लिए सीएम धामी ने पांच करोड़ की धनराशि दी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।