Sports

U19 World Cup: द.अफ्रीका को हराकर फाइनल में पंहुचा भारत, ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

U19 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाडियों ने कमाल कर दिया। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली।

मंगलवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को भारत ने दो विकेट से मात दी। इसी के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। 11 फरवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान से होगी।

नौवीं बार भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल बनाई जगह

बता दें की नौवीं बार भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। भारत पांच बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। भारत ने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ये ख़िताब अपना नाम किया था। साल 2022 में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर ये ख़िताब जीता था।

उदय सहारन-सचिन ने खेली शानदार पारी

सेमीफाइनल के इस मुकाबले में U19 टीम के कप्तान उदय सहारन ने बेहतरीन पारी खेली। भारतीय टीम के 32 रन पर चार विकेट गिर गए थे। जिसके बाद उदय ने सचिन धास के साथ टीम की पारी को संभाला।

दोनों के बीच 171 रनों की साझेदारी हुई। सचिन 96 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। आउट होने से पहले ही वो टीम को जीत की ओर ले गए। टीम को केवल एक ही रन चाहिए था जीत के लिए। जिसके बाद राज लिंबानी ने चौका मारकर भारत को मैच जितवा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने दिया 245 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गवाकर 244 रन बनाए। प्रिटोरियस ने जहां 76 रन बनाए। तो वहीं ओलिवर व्हाइटहेड 22 रन, डेवान मराइस ने तीन रन और कप्तान युआन जेम्स ने 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

india-u19-vs-south-africa

रिचर्ड ने पारी को संभाला और 64 रनों की पारी खेली। राइली नोर्टन सात रन और ट्रिस्टन लूस 23 रन बनाकर
आउट हो गए। भारतीय गेंदबाज राज लिम्बानी ने तीन विकेट चटकाए। तो वहीं मुशीर खान ने दो और सौमी पांडे-नमन तिवारी ने एक एक विकेट अपने नाम किये।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें