HighlightNainital NewsUttarakhand

वाहन चेकिंग के दौरान रोकने पर दो युवकों ने की दरोगा संग मारपीट, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। दरोगा मनोज यादव ने बताया कि सोमवार की देर रात ताज चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी। उसी समय एक बुलट पर दो युवक बिना हेलमेट आ रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने की कोशिश की तो चालक दरोगा को धमकाने की कोशिश करने लगा।

घटना सुबह सोमवार की बताई जा रही हैं। दरोगा ने बताया की जब उन्होंने बुलट सवार युवको को रोका तो चालक ने खुद को किदवई नगर निवासी अनस बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया।

नेम प्लेट खिंच कर की मारपीट

दरोगा ने बताया कि कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेम प्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। वायरलैस की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दरोगा मनोज यादव की ओर से दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें