HighlightNainital News

देर रात छत पर चढ़े दो युवक, विरोध करने पर दे दिया धक्का, पिता की मौत, बेटी का सिर फोड़ा

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में देर रात दो युवक अपने पड़ोसी की छत पर चढ़ गए। युवकों की आवाज सुनकर जब मकान का स्वामी वहां पहुंचा और उनका विरोध किया तो युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान मकान स्वामी धक्का लगने के कारण सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही आरोपियों ने उसकी बेटी का सिर भी फोड़ दिया।

विरोध करने पर दिया धक्का, छत से गिरकर मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गोधन (47) मूलरूप से यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था। जो कि राजमिस्त्री का काम करता था। गोधन अपने परिवार के साथ दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी इस दौरान उसकी छोटी बहन भी उसके साथ मौजूद थी।

इस दौरान पड़ोस के दो युवक छत पर चढ़ गए। जब गोधन को छत से आवाज सुनाई दी तो वो छत पर पहुंचे तो उन्हें दो युवक वहां मिले। उन्होंने कारण पूछा तो बहस हो गई और मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच गोधन सीढ़ियों से नीचे गिर गया जिस से उसकी मौत हो गई।

किशोरी के सिर पर आए 12 टांके

युवकों और गोधन के बीच शुरू हुए विवाद में एक युवक ने गोधन की पुत्री के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी और गोधन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गोधन को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोरी के सिर में 12 टांके आए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें