Big NewsBjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में एक साथ 2 दिग्गजों का दौरा, एक तरफ दहाड़ेंगी मायावती, दूसरी तरफ हुंकार भरेंगे राहुल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुड़की : बड़ी खबर रुड़की से है। बता दें कि आज गुरुवार को रुड़की में दो बड़े नेताओं का एक साथ दौरा है। एक तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती दहाड़ेंगी तो वहीं दूसरी और राहुल गांधी हुंकार भरेंगे। बता दें कि मायावती आज दोपहर 1:30 बजे कॉर कॉलेज पहुंचेंगी तो वहीं जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

बता दें कि दोनों दिग्गज नेता आज हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान  हरिद्वार जिले के तमाम प्रत्याशियों समेत उत्तराखंड के तमाम नेता शामिल रहेंगे. मंगलौर विधानसभा में दोपहर 1 बजे कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पहुंचेंगे। प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थन में राहुल गांधी विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

वहीं बता दें कि 12 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी रुड़की में दौरा रहेगा। स्टार प्रचारकों के लगातार दौरे से देवभूमि के चुनावी समीकरण बदलेंगे। पीएम मोदी समेत प्रियंका गांधी उत्तराखंड आएंगे और आखिरी जोर वोट के लिए लगा जाएंगे। देखने वाली बात होगी कि 10 मार्च को क्या फैसला आता है। पहले तो 14 फरवरी का सबको बेसब्री से इंतजार है। प्रदेश की जनता फैसला करेगी कि वो किसे 5 साल सरकार में देखना चाहती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें