Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड: यूक्रेन में फंसे हैं खीटीमा के दो छात्र, परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम धामी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

खटीमा: सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र में हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का शुभारंभ किया। मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए भी प्रार्थना की। इसके बाद सीएम धामी यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से भी मिले।

सीएम धामी लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया और अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों को जल्द सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

उससे पहले सीएम धामी आवास से लाल कोठी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद सीएम धामी चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। जहां, महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा चकरपुर शिवरात्रि का मेला वर्षों पुराना है। इस मेले से पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। सीएम धामी ने कहा कि मेले लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा भगवान भोले की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रदेश में सुख समृद्धि रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें