HighlightNainital News

57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पहाड़ से लाकर यहां बेचते थे आरोपी

पुलिस ने नशे पर कड़ा प्रहार किया है। रामनगर में एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 57 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

57 किलो गांजे के साथ पुलिस और एसओजी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहाड़ से गांजा लाकर रामनगर में महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपी हरजाप सिंह उर्फ जेपी निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर, ईश्वर सिंह निवासी सीलीतल्ली, थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कट्टों में मंडुआ होने की बात की चेकिंग होने पर हुआ खुलासा

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने आमडंडा के पास एक कार को रोका। कार में कुछ बोरे रखे हुए थे जब पुलिस नेपूछा कि बोरे में क्या रखा हुआ है तो चालक व सवार व्यक्ति ने वाहन में रखे कट्टों में मंडुआ होने की बात कही। लेकिन पुलिस को शक हुआ और उन्होंने कट्टे खोलकर देखा। जिसमें से 57 किलो गांजा निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें