HighlightHaldwani NewsNainital News

पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, यहां 1 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल जिले में भी नशे की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच काठगोदाम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

1 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काठगोदाम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जो मोटरसाइकिल से चरस की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इन तस्करों से एक किलो 104 ग्राम चरस भी बरामद की है।

पहाड़ से तस्करी कर ला रहे थे चरस

बता दें कि ये कार्रवाई काठगोदाम थाना क्षेत्र में की गई। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान काठगोदाम निवासी नितेश कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी पहाड़ से मोटरसाइकिल पर चरस लेकर आ रहे थे। जिनसे पूछताछ के बाद चरस की तस्करी करने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें