National

देवर से शादी करने के लिए दो भाभी पागल, सड़क में काटा हंगामा, जमकर हुई मारपीट

बिहार के नालंदा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच डमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनो भाभी अपने छोटे देवर से शादी करना चाहती थीं। उसको लेकर दोनों के बीच बवाल देखने को मिला।

दो भाभी चाहती थी देवर से शादी करना

बता दें कि यह पूरा मामला हिलसा के मलामा गांव का है। यहा रहने वाले हरेंद्र पासवान के बड़े भाइयों की पत्नियां उससे शादी करना चाहती थीं। उसके एक भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है। इसलिए मायके और गांव वाले चाहते थे कि विधवा की शादी उसके देवर से करा दी जाए. वहीं दूसरे भाई की पत्नी संपत्ति के लालच में अपने देवर से शादी करना चाहती थी। यह घटना पूरे इलाके में चर्ता रका विषय बनी हुई है।

विधवा भाभी से कराई देवर की शादी

बताया जा रहा है कि पहले दोनों महिलाओं की कहासुनी हुई और बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंची। दोनों ने एक दूसरे को लात घूसों से पीटा। इस मारपीट में दोनो को हल्की चोटें भी आई हैं। मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं मामले में ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से विधवा भाभी की शादी देवर से करा दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें