Almora NewsBig News

चिता जलाने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, शमशान घाट में काटने लगे हंगामा, फिर…

अल्मोड़ा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शवदाह को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में सुलह कराई। तब जाकर मामला शांत हुआ।

चिता जलाने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष

घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका चिलियानौला के वार्ड नंबर सात में स्थित शमशान घाट में शवदाह को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। बताया जा रहा है एक पक्ष यहां शवदाह न करने की बात करने लगा। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर पुश्तैनी शवदाह स्थल होने की बात पर अड़ गया। मामला इतना बढ़ गया की पुलिस को मौके पर आकर मोर्चा संभालना पड़ा। मौके पर पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम भी पहुंची।

बुजुर्ग के शवदाह से पहले काटा शमशान घाट पर हंगामा

बुधवार को चिलियानौला निवासी एक बुजुर्ग महिला का का निधन हो गया था। परिजन शवदाह की तैयारी के लिए नगरपालिका चिलियानौला के वार्ड नंबर सात में बोरा समुदाय के पुश्तैनी श्मशान घाट पर पहुंचे। लोगों को शवदाह की तैयारी करते देख आदर्श कालोनी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने वहां शवदाह का विरोध शुरू कर दिया। आदर्श कालोनी के लोगों का कहना है कि ठीक ऊपर से कालोनी है। ऐसे में यहां शवदाह नहीं किया जा सकता है।

शवदाह पर रोक लगाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

दूसरी तरफ शवदाह की तैयारी कर रहे लोगों का कहना था कि वह बोरा समुदाय का पुश्तैनी श्मशान घाट है। वृद्धा ने भी इसी श्मशान घाट में अंत्येष्ठि करने की इच्छा जताई है। विरोध कर रहे लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और शवदाह रोकने की मांग की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद पुलिस की टीम और प्रभारी तहसीलदार हेमंत माहरा भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने किसी तरह आदर्श कालोनी के लोगों को समझाया। माहरा ने कहा कि इस बार शवदाह करने दिया जाए। भविष्य में इस पर रोक लगाई जाएगी तब जाकर मामला शांत हुआ।

दोनों पक्षों के साथ होगी बैठक

जानकारी के अनुसार रानीखेत के प्रभारी तहसीलदार हेमंत माहरा ने बताया कि मामले में फिलहाल समझौता हो गया है। वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मामले का उचित हल निकालने के लिए भविष्य में दोनों पक्षों के साथ बैठक होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें