Champawat NewsHighlight

उत्तराखंड : दिल्ली से लाखों के जेवर-नकदी लेकर भागे दो नेपाली पकड़े, बेहोश कर लूटे थे

devbhoomi news

चंपावत- चम्पावत जिले की बनबसा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस टीम ने 15 लाख के चोरी सोने चांदी के आभूषणों के साथ दो नेपालियों को बनबसा बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है. दोनों की नेपाली नागरिक दिल्ली में चोरी की घटना को अंजाम दे दिल्ली से बनबसा होकर नेपाल भागने की फिराक में थे जिनके मंसूबो को बनबसा पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया.

रविवार को बनबसा पुलिस ने 15 लाख के आभूषण और नगदी सहित दिल्ली से चोरी कर नेपाल जा रहे दो नेपाली युवकों को दबोचा. तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक लाख की नगदी सहित 15 लाख की ज्वेलरी भी बरामद की गयी. दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर अविनाश वर्मा ने बताया की बनबसा में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने NHPC गेट से कैनाल के बीच दो संदिग्ध युवको को रोका. तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद हुई. दोनों नेपाली युवकों ने दिल्ली में चोरी किये जाने की घटना को स्वीकार किया है. 31 वर्षीय करन सामी पुत्र गोपाल एवं 19 वर्षीय राजू मल्ला पुत्र धन मल्ला निवासी नेपाल दिल्ली के लाजपत नगर में रह रहे थे और इस चोरी का मामला पंजाबी बाग साउथ दिल्ली में पंजीकृत है.

तलाशी के दौरान दोनो के कब्जे से सोने और डायमंड के आभूषण, घड़ी और एक लाख की नगदी बरामद हुई. सीओ ने बताया पुलिस ने लगभग 15 लाख के आभूषण और एक लाख की नगदी बरामद की है. दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें