Big NewsHaridwar NewsRoorkee News
Roorkee Accident : रूड़की में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, चार घायल

रूड़की में लखनौता के पास दो कारों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
रूड़की में दो कारों की टक्कर में दो की मौत
रूड़की में लखनाैता के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा में लखनौता के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।