UttarakhandHaridwar NewsHighlightRoorkee News

गंगाजल लेने आए दो कांवड़िए अलग-अलग जगह गंगनहर में गिरे, दोनों की तलाश जारी

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। रुड़की में अलग अलग जगह पर दो कांवड़िए गंगनहर में गिरकर लापता हो गए। गोताखोरों की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला है। घटना के बाद से पुलिस टीम रेस्क्यू अभियान क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन चलाए हुए है।

सोते वक्त गंगनहर में गिरा

पुलिस के मुताबिक यात्री की पहचान लक्की (18) निवासी मीठापुर दिल्ली के रूप में हुई। लक्की अपने दोस्त नितिन के साथ हरिद्वार जल लेने पहुंचा था। दोनों बुधवार रात रुड़की पहुंचे थे। लक्की देर रात नगर निगम कार्यालय के सामने गंगनहर की सीढ़ियों पर सोया हुआ था। अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वो गंगनहर में जा गिरा।

दोस्त को गंगनहर में गिरता देख नितिन ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस के गोताखोरों ने घंटो तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। लेकिन अभी तक लक्की का कुछ पता नहीं चल पाया।

चाय पीते वक्त गंगनहर में गिरा

दूसरा मामला सोलानी पार्क के पास का है। यात्री की पहचान कैम्प दिल्ली के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक शिवम अपने दोस्तों के साथ जल लेने हरिद्वार पहुंचा था। रात को सभी लोग सोलानी पार्क के पास आकर ठहरे हुए थे। इस दौरान सभी कावड़ यात्री गंगनहर किनारे खड़े होकर चाय पीने लगे। अचानक शिवम का नियंत्रण खो गया और वो गंगनहर में जा गिरा।

दोस्तों के शोर मचाने पर मौके पर पुलिस बल और जल पुलिस के गोताखोर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरों ने कांवड़ यात्री की काफी घंटो तक तलाश की लेकिन यात्री का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के गोताखोर दोनों लापता कावड़ यात्रियों की तलाश में जुटी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें