National

जम्मू में विस्फोटक की चपेट में आने से दो जवान हुए शहीद, अधिकारी सहित चार घायल

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं और एक अधिकारी की समेत चार घायल हो गए हैं। अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है।

सेना ने बयान जारी कर दी सूचना

घटना के बारे में सेना ने बयान जारी कर बताया कि  एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है। वहीं घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है। 

छिपे हुए आतंकवादियों ने की गोलीबारी

मीडिया रिर्पोट्स में मिली जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी ।

विस्फोटक की चपेट में आए जवान

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और  एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। वहीं अब सेना ने आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें