Dehradun NewsBig News

आफत की बारिश : देहरादून में ढहे दो मकान, 10 घरों को कराया एहतियातन खाली

राजधानी देहराउडं में हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब रिहायशी इलाकों में भी नजर आने लगा है. सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकान ढह गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. गनीमत ताहि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

देहरादून में ढहे दो मकान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कार्रवाई तेजी कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया.

dehradun news
हालातों का जायजा लेने पहुंचे SSP

10 मकानों को कराया एहतियातन खाली

बता दें भारी बारिश के चलते नदी किनारे बने दो मकान पूरी तरह ढह चुके हैं. जबकि आसपास स्थित दो अन्य मकानों में दरारें आ गई हैं. सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के 10 मकानों को एहतियातन खाली कराया गया है. साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए PAC बल की तैनाती भी की गई है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें