Big NewsUdham Singh Nagar News

यहां दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उधम सिंह नगर जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

यू एस नगर जिले के जसपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा जसपुर से 12 किमी दूर थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर क्षेत्र में हुआ है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धोवाला से शेरगढ़ जा रहे थे दोनों दोस्त

बताया जा रहा है कि दो दोस्त कस्बा स्योहारा के गांव टांडा बेरखेड़ा निवासी रोहित कुमार (20) और अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ निवासी सोनित कुमार (23) अपनी बाइक से उधोवाला से शेरगढ़ जा रहे थे। जैसे ही दोनों सुआवाला मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रोहित कुमार (20) और सोनित कुमार (23) की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित परिवार में इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें