Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में गंगा नहाते समय दो युवक डूबे, शव बरामद

हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। ये दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के रहने वाले दोनों युवक दिल्ली से घूमने के लिए हरिद्वार आए थे। इन दिनों गंगा की सफाई चल रही है और हर की पौड़ी पर पानी नहीं है। इस दौरान नहाने के लिए युवक शिव मूर्ति के पीछे बने गड्ढे में चले गए। इसी दौरान उन्हें गहराई का पता नहीं चला और वो गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं।

दो अक्‍टूबर को दोस्त के साथ ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आया दिल्ली का एक युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गया था। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने गंगा में लापता युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

https://youtu.be/4DT8VWE2-kI

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें