Big NewsTehri News

Tehri Accident : खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौके पर ही मौत, आठ लोग घायल

रविवार सुबह टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टिहरी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत

टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में दस से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल होने की जानकारी मिली है।

गजा से चंबा की ओर आ रही थी टाटा सूमो

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो गजा से चंबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। टीम रेस्क्यू कार्यों में जुटी हुई है। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें