Big News : नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
accident

नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की इलाज की दौरान मौत हो गई।

नैनीताल हाईवे पर हादसे में दो की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कर्णप्रयाग से आदिबद्री की ओर जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। चांदपुरगढ़ी के पार कार खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रेस्क्यू किया। एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में तीन लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसडीआरएफ की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।