Big NewsRudraprayag

यहां पहाड़ी से गाड़ी के ऊपर गिरा पत्थर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहे एक टेंपो ट्रेवल वाहन के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।

पहाड़ी से गाड़ी के ऊपर गिरा पत्थर

बुधवार दोपहर तीन बजे रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने के कारण वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

भारी तूफान के बीच गिरा था वाहन पर पत्थर

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे जिले में कई स्थानों पर तूफान रऔ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहे पर ये टेंपो ट्रेवल्स संख्या DL 1VC 4832 वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button