Udham Singh Nagar NewsBig News

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो भाईयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

बाजपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. मलेरिया रोड पर सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो भाईयों की दर्दनाक मौत

हादसा गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे जा बताया जा रहा है. केलाखेड़ा के गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर की ओर जा रहे थे. तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गए. हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए.

परिजनों में पसरा मातम

आनन-फानन में दोनों भाईयों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है. हादसे की खबर मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें