National

पंजाब के श्री हरिमंदिर साहिब में दो धमाके, क्या फिर से कहीं पंजाब में आतंक तो नहीं पनप रहा?

पंजाब में हालात गंभीर हैं। कुछ दिन पहले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब एक बार फिर पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर में 32 घंटे के भीतर दो धमाकों से लोग दहशत में हैं। ऐसे में कई तरह के सवाल उठा रहे हैं कि क्या फिर से कहीं पंजाब में आतंक तो नहीं पनप रहा है।

दोनों धमाके एक ही जगह हुए

अमृतसर में जिस जगह दोनों धमाके हुए, उसे हेरिटेज स्ट्रीट का नाम दिया गया है। इसी रास्ते से होकर श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब जाते हैं। पहला धमाका शनिवार की रात 12 बजे के आसपास हुआ था और दूसरा धमका सोमवार की सुबह उसी जगह पर दोबारा देखने को मिला। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने तब कहा था कि घटनास्थल से 3-4 संदिग्ध टुकड़े मिले हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है।

दोनों धमाके हो सकते हैं आतंकी साजिश

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब में अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए दोनों धमाके होना कोई आम बात नहीं है बल्कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ समय से जिस तरह खालिस्तानी तत्वों ने पंजाब में  डेरा जमाया है, उससे ये शक और भी गहरा हो गया है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें