Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

माल्टा-नींबू पार्टी के बहाने कांग्रेस के दो बड़े चेहरे आए एक साथ, लगे जिंदाबाद के नारे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : मतदान होने के बाद प्रत्याशी समेत नेता और कार्यकर्ता आराम फरमा रहे हैं. लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत अभी भी मैदान में डटे हैं. वो कभी लोगों को गरमा गर्म टिक्की खिलाते नजर आ रहे हैं तो कभी बन मक्खन खिलाते नजर आ रहे हैं।

वहीं आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी. इस पार्टी में माल्टा की खटास का स्वाद चखा गया वो भी धनिया मिर्च वाले नमक के साथ। सिर्फ माल्टा ही नहीं हरदा की इस पार्टी में नींबू भी था। लेकिन क्या माल्टा की खटास के साथ हरदा भाजपाइयों के दांत भी खट्टे कर पाएंगे?

वहीं बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत की नीबू पार्टी के बहाने कांग्रेस के दो बड़े चेहरे एक साथ आए। बता दें कि हरीश रावत ने आज काग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के सम्मान में नींबू सन्नी और माल्टा पार्टी रखी जिसमे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी पहुंचे. हरीश रावत ने प्रीतम सिंह का पार्टी में स्वागत किया तो वहीं प्रीतम सिंह ने हरीश रावत को बुके देकर सम्मान किया। कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात के दौरान जिंदाबाद के नारे ले।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें