HighlightNational

बड़ी खबर। सीएम और सूचना विभाग का ट्वीटर अकाउंट हैक, मशक्कत के बाद हुआ रिस्टोर

twitter hack

उत्तर प्रदेश में सरकारी ट्वीटर अकाउंट एक के बाद एक हैक किए जा रहें हैं। अब उत्तर प्रदेश में सूचना विभाग का ट्वीटर अकाउंट हैक कर दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया।

हैकर्स ने लगभग एक घंटे तक इस अकाउंट को अपने कब्जे में रखा। लगभग एक घंटे की जद्दोजहद के बाद किसी तरह से इस अकाउंट को रिस्टोर किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्वीटर अकाउंट के साथ ही राज्य सूचना विभाग का फैक्ट चेक करने वाला ट्विटर हैंडल भी हैक किया गया था। इंफो यूपी फैक्ट चेक नाम का यह ट्विटर हैंडल 24000 लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया। हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए। जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट करीब 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था। यह गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1.10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ। मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें