HighlightNainital News

यहां हुई टस्कर हाथी की मौत, वन महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

रामनगर के कॉर्बेट पार्क की सीमा से एक गांव में टस्कर हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद से वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

रामनगर में टस्कर हाथी की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट पार्क की सीमा से लगे उमेदपुर गाव में एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र के पास गन्ने के खेतों में आ गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

वन महकमे में मचा हड़कंप

वन विभाग के कर्मियों ने हाथी को आबादी क्षेत्र से निकालकर जंगल की और खदेड़ा। वन कर्मियों और ग्रामीणों के अनुसार हाथी कुछ बीमार सा लग रहा था। जिसके बाद से वनकर्मी हाथी पर नजर रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार कॉर्बेट के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि देर शाम हाथी की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

कॉर्बेट प्रशासन के पशु चिकित्सक ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें