Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: ट्यूलिप से निखरेगा मुख्यमंत्री आवास का सौंदर्य, CM धामी ने रोपे बल्ब

CM Dhami planted the bulb
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की 7 प्रजातियों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाय। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरलगुरमीत सिंह की ओर से उपलब्ध कराये गये। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। ट्यूपि बल्ब बेहद खूबसूरत होते हैं और बाजार में इनकी बच्छी डिमांड भी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें