Big NewsNational

अजीत डोभाल की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, चिप लगा संदिग्ध पकड़ा गया

ajiy dobhal news

 

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर पर एक शख्स ने घुसपैठ करने की कोशिश की। ये शख्स डोभाल के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। बुधवार की सुबह एक आदमी अजीत डोभाल के घर की सुरक्षा को तोड़कर उनके घर में घुसने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया है।

 

पकड़े जाने के बाद इस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी बॉडी में चिप लगी है, मुझे रिमोट से चलाया जा रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम उससे पूछताछ कर रही है।

 

शुरुआती जानकारी से पता चला है कि पकड़ा गया शख्स कर्नाटक के बेंगलुरू का रहने वाला है और कुछ भी बड़बड़ा रहा है। पूछताछ में शख्स ने दावा किया कि किसी ने उसके शरीर में चिप लगा दी है और उसे कंट्रोल किया जा रहा है. उससे पुलिस की एंटी टेरर यूनिट और स्पेशल सेल पूछताछ कर रही हैं. उसे हिरासत में लेकर लोधी कॉलोनी के स्पेशल सेल के दफ्तर में लाया गया और यहीं पूछताछ हो रही है।

आपको बता दें कि अजीत डोभाल देश के सबसे सुरक्षित इलाके लुटियंस जोन में रहते हैं। यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम होते हैं। कई बड़े वीआईपी भी यहीं रहते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें