Big NewsHaldwani NewsNainital News

यहां बड़ा हादसा, ट्रक ने तीन कार, आधा दर्जन बाइक व दो ऑटो को रौंदा

हल्द्वानी में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो ऑटो को रौंद दिया। जिसके बाद एक कार दुकान के अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि इस दौरान दुकान में कोई नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक ने तीन कार, आधा दर्जन बाइक व दो ऑटो को रौंदा

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर बजे हल्दूचौड़ की तरफ से गिट्टी लेकर आ रहा 16 टायरा ट्रक अनियंत्रित हो गया। हाट बाजार के पास ओवर ब्रिज के पास ढलान के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने तीन कार, आधा दर्जन बाइक व दो ऑटो को रौंद दिया। ट्रक से टक्कर होने के बाद एक कार दुकान में घुस गई। इस दौरान कोई दुकान में नहीं था, जिस से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक व कारों के नीचे कई बाइकें फंस गई। अफरा-तफरी के बीच भागते हुए कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान तीन लोग बाइक सवार बिंदुखत्ता निवासी अनिल व ऑटो सवार ताहिर निवासी बहेड़ी समेत एक महिला जख्मी हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें