Big NewsNational

बस और ट्रक की टक्कर, 18 लोगों की मौत, कई घायल

latest hindi newsयूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर हरियाणा के पलवल से बिहार जा रहे थे। बस सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और ये दर्दनाक हादसा हो गया।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी पुल पर डबल डेकर बस के एक्सल टूटने के बाद उसे रोक दिया गया था। भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण लखनऊ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्यादातर लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे के वक्त बस के ज्यादातर यात्री बस से नीचे उतर चुके थे और सड़क किनारे सो रहे थे। एडीजी जोन, लखनऊ, एसएन सबत ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की।

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पांच किलोमीटर तक जाम हो गया और अधिकारी पीड़ितों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और राजमार्ग से भी जाम हटवाया।

वहीं इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि, यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

 

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें