Tehri NewsBig News

रेलवे का सामान लेकर जा रहा था ट्रक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत

देवप्रयाग क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है ट्रक रेलवे का सामान लेकर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक

हादसा गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

tehri news

ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

घटना की सूचना लोगों ने एसडीआरएफ की टीम को दी। सूचना पाकर एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने ड्राइवर का शव गहरी खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस को सौंप दिया है।

ड्राइवर की पहचान प्रमोद पुत्र रामस्वरूप निवासी भरतपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें