Haridwar NewsHighlightTrivendra Singh Rawat

त्रिवेंद्र सिंह रावत का भगवानपुर में रोड शो, बोले हर वर्ग के लोगों का मिल रहा सहयोग

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवानपुर और पिरान कलियर विधानसभा में रोड शो निकाला। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भगवानपुर में त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला विधानसभा क्षेत्र के हर गांव से होकर गुज़रा। भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारों से सारा माहौल गूंजायमान हो रहा था। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

हर वर्ग के लोगों का मिल रहा भरपूर सहयोग : प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की उन्हें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें पूरा यकीन है कि क्षेत्र की जनता आने वाली 19 अप्रैल को उनको भारी मतों से जिताने वाली है। खासकर क्षेत्र के किसान। इस चुनाव में वह उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर संसद तक भेजेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें