Big NewsDehradun News

सीएम बनने के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान

देहरादून में कल सोमवार को 4 बजे विधानमंडल की बैठक है जिसके बाद सीएम के नाम का ऐलान होगा। दिल्ली में सीएम का नाम तय हो चुका है।

सीएम बनने की रेस में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, श अनिल बलूनी, अजय भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक श, मदन कौशिक, प्रेमचंद्र अग्रवाल और रितु खंडूरी का नाम शामिल है।

  वहीं इससे पहले आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी मदन कौशिक ने अमित शाह से मुलाकात की और उसके बाद निशंक के घर पर जाकर उनसे बात की।

तमाम मंत्री विधायकों की दिल्ली की दौड़ के बाद और कई बैठकों के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह की रेस में कहीं भी नहीं है उनके अनुसार हम तमाम लोग गृह मंत्री अमित शाह को चार राज्यों में चुनाव की जीत  की बधाई देने गए थे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैंने तो चुनाव नहीं लड़ा. इसे आप समझ सकते हैं कि मैं किसी रेस में नहीं हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें