Big NewsDehradun NewsTrivendra Singh Rawat

रातों-रात फिर सीएम बने त्रिवेंद्र सिंह रावत !, ऐसे हो गया बड़ा उलटफेर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर रातों-रात मुख्यमंत्री बन गए हैं। दरअसल उनका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर की बात कही गई है। इसमें मुख्यमंत्री का नाम त्रिवेंद्र सिंह रावत लिखा हुआ है।

रातों-रात फिर सीएम बने त्रिवेंद्र सिंह रावत !

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक अक्टूबर को होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम के आगे पूर्व सीएम की जगह सीएम लिखा हुआ है। जिसके बाद लोगों का कहना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर से रातों-रात मुख्यमंत्री बन गए हैं।

रातों-रात हटा भी दिए गए पोस्टर

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये पोस्टर रातों-रात हटवा भी दिए गए। लेकिन सोशल मीडिया पर ये जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री की जगह मुख्यमंत्री लिखा होने को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि जब सीएम धामी उत्तराखंड से बाहर थे तब राजधानी देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र के नाम के पोस्टर लगाए गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें