Big NewsDehradun News

त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, सरकार ने किया बजट सलाहकार का पद सृजित, देखिए अहम फैसले

देहरादून : आज शुक्रवार शाम 5 बजे त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हुई जो रात में खत्म हुई जिसमें कई अहम फैसले सरकार ने लिए। वहीं बता दें कि राज्य सरकार ने बजट सलाहकार का पद सृजित किया। इस फैसले के साथ एलएन पंत को बजट सलाहकार बनाया गया। वहीं अल्मोड़ा में विकासखंड चैखुटिया में केंद्रीय विद्यालय के लिए .26 हेक्टेयर जमीन निशुल्क दी गई।

ये लिए अहम फैसले
1. संस्कृति शिक्षा विभाग में चार फैसले लिए गए ,कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे, राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने लिया फैसला,
2:- अल्मोड़ा में विकासखंड चौखुटिया में केंद्रीय विद्यालय के लिए .26 हेक्टेयर जमीन निशुल्क दी गई,
3:-sc/st 22 हजार 96 छात्र के 3 करोड़ 79 लाख के लगभग पैसा राज्य सरकार ने स्वीकृत किया
4:-पर्यटन विकास परिषद में 6 तकनीकी पद स्वीकृत किया
5:- राज्य सरकार ने बजट सलाहकार का पद सृजित किया , एलएन पंत को बनाया गया बजट सलाहकार,
6:- उत्तराखंड राज्य औषधि नियंत्रण सेवा नियमावली को मंजूरी मिली,
7:- राज्य सरकार के शासकीय विभागों में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ,उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगमसूची से राज्य सरकार ने हटाया,
8:- छात्रवृत्ति भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी को दी गई पावर 2019 -20, जिलाधिकारी 10 फीसदी तक भौतिक सत्यापन कर सकेंगे,
9:-43.84 हेक्टेयर भूमि सिंचाई विभाग की जमीन भू समाधि के लिए संतों को राज्य सरकार ने दी।
10:- कुंभ के लिए मेला अधिकारी को दो करोड़ की पावर दी गई, कमिश्नर को 5 करोड़ की पावर दी गई 50 फ़ीसदी कार्य को बढ़ाने की भी दी गई पावर,
11:-प्रदेश की एम्बुलेंस संचालित करने के लिए मैसर्स कैम्प को 132 नई एम्बुलेंस दी गयी
12:-पंचायती राज एक्ट में संशोधन प्रस्ताव

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें