Dehradun NewsHighlight
त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, लिये जा सकते हैं बड़े फैसले

देहरादून : त्रिवेंद्र सरकार की आज फिर कैबिनेट बैठक है जिसमे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंत्रिमंडल में सामने आ सकते हैं और कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि त्रिेवेंद्र मंत्रिमंडल की यह बैठक मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय गढ़ी कैंट में शाम 4 बजे होगी। बैठक में स्कूल खुलने के साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं गैरसैंण बजट सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी बजट सत्र ही नहीं बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष के सभी प्रावधानों को लेकर चर्चा की जानी है। बैठक में आबकारी नीति के साथ-साथ तमाम अन्य प्रावधानों को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं।