Haridwar NewsHighlight
15 घंटे में कर दिया सीओ का ट्रांसफर, उठने लगे सवाल, आखिर क्यों ?

लक्सर : सीओ लक्सर का मात्र 15 घंटे में ही ट्रांसफर कर दिया गया। नए सीओ बीएस चौहान करीब 15 घंटे का चार्ज ही संभाल पाए। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय कथित व्यापारी व राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते उनका ट्रांसफर यहां से रुड़की कर दिया गया।
पदोन्नति के बाद सीओ राजन सिंह का ट्रांसफर हो गया। उनके तो स्थान पर बी एस चौहान को कार्यभार सौंपा गया । कुछ समय बाद ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया। बीएस चौहान पूर्व में लक्सर कोतवाली में इंस्पेक्टर रहे हैं।
स्थानीय एक व्यापारी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गये थे। इस बात की चर्चाएं हैं कि व्यापारी ने उच्च अधिकारी से मिलकर बीएस चौहान का ट्रांसफर करा दिया। चौहान का 3 दिन पूर्व ही हरिद्वार में स्थानांतरण हुआ था।