Haridwar NewsBig News

इस दिन होगी हरिद्वार से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना, देख लें शेड्यूल

प्रदेश के रामभक्तों के लिए हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी यानी की कल रवाना होगी। रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या धाम से ट्रेन 31 जनवरी की शाम वापस लौटेगी।

भक्तों की भीड़ बढ़ने के कारण हुई थी रवाना

बता दें ट्रेन में 1500 आरएसएस, विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इससे पहले ये ट्रेन 25 जनवरी को हरिद्वार से रवाना होनी थी। लेकिन अयोध्या में भक्तों की भीड़ बढ़ने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

ये होगा आस्था स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल

आस्था स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल तय किया गया है। अब ये ट्रेन 29 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में देहरादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे

ये ट्रेन 29 को रवाना होकर 30 जनवरी की सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। 30 और 31 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद 31 की शाम को करीब पांच बजे ट्रेन हरिद्वार के लिए वापस चलेगी। उन्होंने बताया कि सभी सीटों को लेकर बुकिंग हो चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें