UttarakhandHighlight

भारी बारिश के चलते दिल्ली से दून आने वाली ट्रेन प्रभावित, सीएम ने दिए यात्रियों को बसों से लाने के निर्देश

पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिस वजह से यातायात करना मुश्किल हो गया है।

बारिश के चलते लक्सर में ट्रेन की पटरी पर जलभराव हो गया। जिस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर से आगे नहीं आ रही है। जिसके बाद सीएम धामी ने फंसे यात्रियों को बसों में लाने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली से दून आने वाली ट्रेन प्रभावित

हरिद्वार जनपद के लक्सर में ट्रेन की पटरी पर भारी जलभराव होने से ट्रेन को सहारनपुर में ही रोक दिया गया है। जिस वजह से यात्री वहीं फंस गए हैं। सीएम धामी ने फंसे यात्रियों को लाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। सभी फंसे यात्रियों को सहारनपुर से बसों में वापस लाने की व्यवस्था की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें