Big NewsHaridwar News

दुखद : ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, पिता समेत 7 साल के बच्चे की मौत

ACCIDENT IN HILLS

रुड़की- रूड़की के झबरेडा थाना क्षेत्र के लाठर देवा गाँव के पास आज सुबह एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया, जिसमे छोटा नाम के एक व्यक्ति और गोलू नाम के उनके सात साल के बच्चे की मौत हो गई है. बाइक पर बच्चे की माँ भी सवार थी, जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जारी है।

बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के रूहाल्की गाँव निवासी छोटा आज सुबह अपनी पत्नी और सात साल के बच्चे को लेकर बाइक से साहरनपुर जा रहा था। जैसे ही वो झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गाँव पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण छोटा और उनका सात साल का बच्चा ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दना मौत हो गई जबकि छोटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों न इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा। साथ ही दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें