Big NewsDehradun News

राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

मसूरी घूमकर देहरादून वापस लौट रही एक कार राजपुर रोड पर दुर्घटना का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

राजुर रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से दून लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कार की पेड़ से टक्कर के बाद कार सवार चारों युवक घायल हो गए। युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो का उपचार चल रहा है।

मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे वापस

मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवक कार से मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुर रोड पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस को देर रात राजपुर रोड होटल कालसन के सामने एक कार के हादसे का शिकार होने की सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को चार युवक घायल अवस्था में मिले। चारों को पुलिस ने कार से बाहर निकाल कर मैक्स अस्पताल, दून अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया।

देहरादून के ही रहने वाले थे चारों युवक

मृतकों की पहचान शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी गणेश विहार अजपुर खुर्द नेहरू कॉलोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शांति विहार गोविंद गढ़ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला और इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून के रूप में हुई है। चारों युवक देहरादून के रहने वाले हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें