Big NewsPauri Garhwal News

तोताघाटी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत अन्य घायल

श्रीनगर में तोताघाटी के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रीनगर से देहरादून आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे का है। जानकारी के मुताबिक वाहन श्रीनगर से देहरादून आ रहा था। तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

हादसे में एक की मौत अन्य घायल

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दिनेश चौधरी (40) निवासी विकासनगर देहरादून के रूप में हुई। जबकि देव सिंह निवासी बदामवाला विकासनगर को इलाज के लिए अस्पताल में एम्स में भर्ती कराया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें